इस्लामाबाद में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत ने अपने देश की सरकार को ईरान के साथ संबंध विस्तार का इच्छुक बताते हुए कहा कि काबुल सरकार पारस्परिक सम्मान और संयुक्त हितों की बुनियाद पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ संबंधों को मज़बूत करने पर प्रतिबद्ध है।
जानान मूसा ज़ई ने मंगलवार को इस्लामाबाद में कहा, “ इस्लामी गणतंत्र ईरान व इस्लामी गणतंत्र से अफ़ग़ानिस्तान का पूरे इतिहास विशेष रूप से हालिया वर्षों में एक दूसरे के साथ बहुत निकट संबंध रहा है और दो पड़ोसी व बन्धु देशों के बीच कि जिनके बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक समानता है, बहुत अच्छे संबंध हैं।” उन्होंने इसी प्रकार दोनों देशों के आर्थिक, राजनैतिक और सुरक्षा के क्षेत्र में संयुक्त हितों की ओर इशारा करते हुए कहा कि पिछले 13 साल में दोनों देशों के संबंध नए चरण में पहुंच गए हैं। ऐसा चरण जिसमें दोनों देशों के उच्च अधिकारियों का एक दूसरे के यहां आना-जाना बहुत बढ़ गया है।
अफ़ग़ानिस्तान के कूटनयिक ने पाकिस्तान के विदेशी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में नवाज़ शरीफ़ के सलाहकार सरताज अज़ीज़ के रविवार को काबुल के एक दिवसीय दौरे के संदर्भ में अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान के संबंधों के बारे में कहा, “ सरताज अज़ीज़ नए अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमद ज़ई के आधिकारिक निमंत्रण पर काबुल गए थे और अशरफ़ ग़नी भी जल्दी ही इस्लामाबाद का दौरा करेंगे कि जिसकी तारीख़ अभी तय नहीं हुयी है।”
21 अक्टूबर 2014 - 18:27
समाचार कोड: 645914